Get App

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी में 3 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों की संपत्ति में ₹36,000 करोड़ का इजाफा

Share Market Today: शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला आज 9 सितंबर को थम गया। सेंसेक्स जहां 375 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 24,900 के ऊपर पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 36,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। अमेरिकी लेबर मार्केट में सुस्ती के संकेत के चलते शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी

Vikrant singhअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 7:29 PM
Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी में 3 दिन बाद लौटी तेजी, निवेशकों की संपत्ति में ₹36,000 करोड़ का इजाफा
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 460.54 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजारों में पिछले 3 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला आज 9 सितंबर को थम गया। सेंसेक्स जहां 375 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी वापस 24,900 के ऊपर पहुंच गया। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति में आज करीब 36,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। अमेरिकी लेबर मार्केट में सुस्ती के संकेत के चलते शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि बाद में बैंकिंग, फाइनेंशियल और FMCG शेयरों में हुई खरीदारी के चलते बाजार ने वापसी कर ली। दूसरी ओर आईटी, ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में गिरावट का रुख रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 375.61 अंक या 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 81,559.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 84.25 अंक या 0.34 फीसदी बढ़कर 24,936.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹36,000 करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 9 सितंबर को बढ़कर 460.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 6 सितंबर को 460.18 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 36,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 36,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें