Share Market Today: बजट से पहले अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशक बाजार में कोई नई पोजिशन लेने से पहले 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट का इंतजार करते दिखे। हालांकि इस दौरान तिमाही नतीजों और अन्य आर्थिक कारणों के चलते चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी लौटती दिखी, जिसके चलते दोनों इंडेक्स आज क्रमश: 1.3 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.94 लाख करोड़ बढ़ गई।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 102.57 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 80,502.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.65 अंक या 0.08% फिसलकर 24,509.25 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹1.94 लाख करोड़ कमाया
सेंसेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के आज 30 में से 14 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 2.58 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टाटा स्टील (Tata Steel) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.87% से लेकर 2.34फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 3.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), आईटीसी (ITC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर 0.94% से लेकर 3.30% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
3,004 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,152 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,190 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,822 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 140 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 174 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 42 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।