Get App

Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार ने कराई कमाई, निवेशकों की ₹1.94 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: बजट से पहले अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी लौटती दिखी, जिसके चलते दोनों इंडेक्स आज क्रमश: 1.3 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.94 लाख करोड़ बढ़ गई

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 22, 2024 पर 4:58 PM
Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार ने कराई कमाई, निवेशकों की ₹1.94 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 448.32 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: बजट से पहले अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशक बाजार में कोई नई पोजिशन लेने से पहले 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट का इंतजार करते दिखे। हालांकि इस दौरान तिमाही नतीजों और अन्य आर्थिक कारणों के चलते चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी लौटती दिखी, जिसके चलते दोनों इंडेक्स आज क्रमश: 1.3 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.94 लाख करोड़ बढ़ गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 102.57 अंक या 0.13% की गिरावट के साथ 80,502.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 21.65 अंक या 0.08% फिसलकर 24,509.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.94 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 22 जुलाई को आज बढ़कर 448.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 19 जुलाई को 446.38 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें