Share Market: सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद, निवेशकों ने एक दिन में ₹1.82 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 16 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 98 अंकों की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी 27 अंक बढ़ा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में अच्छी तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 7:09 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 470.53 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 16 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 98 अंकों की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी 27 अंक बढ़ा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में अच्छी तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। निवेशक 17-18 सितंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सतर्क बने हुए हैं। आज के कारोबार के दौरान एनर्जी और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG शेयरों में बिकवाली का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ गया।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 97.84 अंक या 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 82,988.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 27.25 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 25,383.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.82 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 सितंबर को बढ़कर 470.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 सितंबर को 468.71 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.44 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), लर्सन एंड टुब्रो (L&T), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर 0.94 फीसदी से लेकर 1.73 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और टाइटन (Titan) के शेयरों में 0.73 फीसदी से 2.30% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex58

2,150 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,201 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,150 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,957 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 94 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 387 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 35 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex58f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Union Bank of India के शेयर में आगे आ सकती है 22% तेजी, इनवेस्टेक ने दी खरीदने की सलाह; कीमत 2% उछली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।