Share Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 16 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 98 अंकों की बढ़त देखी गई। वहीं निफ्टी 27 अंक बढ़ा। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में अच्छी तेजी रही, जिसके चलते निवेशकों की संपत्ति दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। निवेशक 17-18 सितंबर को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले सतर्क बने हुए हैं। आज के कारोबार के दौरान एनर्जी और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG शेयरों में बिकवाली का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ गया।
