Get App

Share Market: जीडीपी आकड़े से पहले शेयर बाजार लाल निशान में बंद, निवेशकों के ₹1.59 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 मई को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 182 लुढ़कर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और GDP के आंकड़े आने से पहले निवेशक आज कारोबार के दौरान सतर्क दिखाई दिए

Vikrant singhअपडेटेड May 30, 2025 पर 4:18 PM
Share Market: जीडीपी आकड़े से पहले शेयर बाजार लाल निशान में बंद, निवेशकों के ₹1.59 लाख करोड़ डूबे
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 443.88 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 30 मई को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 182 लुढ़कर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर आ गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और GDP के आंकड़े आने से पहले निवेशक आज कारोबार के दौरान सतर्क दिखाई दिए। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ को लेकर पैदा हुई नई चिंताओं ने भी निवेशकों को परेशान किया। सबसे अधिक गिरावट आईटी, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर स्मॉलकैप शेयरों में आज लगातार छठवें दिन तेजी जारी रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 182.02 अंक या 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 82.90 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 24,750.70 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.59 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 30 मई को घटकर 443.88 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 29 मई को 445.47 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.59 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें