Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी आज 20 फरवरी को लगातार छठवें दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 349 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी 22,200 के पास बंद हुआ। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते कारोबार के अंत में निवेशकों की संपत्ति आज करीब 11,000 करोड़ रुपये घट गई। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.17 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मेटल, आईटी और ऑटोमोबाइल शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में आज तेजी का रुख रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 349.24 अंक या 0.48% की तेजी के साथ 73,057.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 74.70 अंक या 0.34% फीसदी की बढ़त के साथ 22,196.95 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹11,000 करोड़ डूबे
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयरों में सबसे अधिक 4.16% की तेजी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank), एनटीपीसी (NTPC) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.05% से लेकर 2.53 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), एचसीएल टेक (HCL Tech), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर 0.69% से लेकर 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,955 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,931 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,955 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,877 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 99 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 338 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 9 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।