Share Market Today: तिमाही नतीजों का सीजन शुरू होने से पहले शेयर बाजार में आज 9 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 528 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,550 के नीचे चला गया। इसके चलते निवेशकों के शेयर बाजार में आज करीब 4 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली जारी रही। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.96 और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.17 फीसदी तक लुढ़क गए। FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया कि तिमाही नतीजों से पहले सतर्कता, रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 528.28 अंक या 0.68 फीसदी गिरकर 77,620.21 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 162.45 अंक या 0.69 फीसदी फिसलकर 23,526.50 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के ₹3.85 लाख करोड़ डूबे
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में 1.87 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 0.69 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं जोमैटो (Zomato), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 1.78 फीसदी से 1.92% तक की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,728 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,067 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,229 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,728 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 110 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 131 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 123 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।