Get App

Share Market Today: सेंसेक्स में तेजी, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को रुलाया, ₹1.16 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार 28 जनवरी को शानदार वापसी की। सेंसेक्स 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,000 के पास पहुंच गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.77 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये डूब गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 28, 2025 पर 4:07 PM
Share Market Today: सेंसेक्स में तेजी, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को रुलाया, ₹1.16 लाख करोड़ डूबे
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 409.15 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार 28 जनवरी को शानदार वापसी की। सेंसेक्स 535 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,000 के पास पहुंच गया। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.77 फीसदी टूटकर बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये डूब गई। बैंकिंग और फाइनेंशियल के अलावा आज रियल्टी और ऑटो शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। हालांकि दूसरी ओर फार्मा, इंडस्ट्रियल्स, यूटिलिटी, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में बिकवाली का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 535.23 अंक या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 75,901.41 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 128.10 अंक या 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 22,957.25 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹1.16 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जनवरी को घटकर 409.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 27 जनवरी को 410.31 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें