Share Market Close: ग्लोबल बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग व आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार आज यानी सोमवार 20 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 360 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,000 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को एक दिन में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। हालांकि कारोबार के सबसे अधिक गिरावट मेटल, कमोडिटी, आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और टेक शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी यही स्थिति रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश 1.08% और 0.98% टूटकर बंद हुए।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 360.95 अंक या 0.62% गिरकर 57,628.95 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 97.45 अंक या 0.57% लुढ़ककर 16,988.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों के करीब 2 लाख करोड़ रुपये डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 मार्च को घटकर 255.54 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 मार्च को 257.52 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.45 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद आईटीसी (ITC), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), सन फार्मा (Sun Pahrma) और नेस्ले इंडस्ट्रीज (Nestle Industries) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.30% से लेकर 0.80% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयरों में सबसे अधिक 4.25% की गिरावट रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), विप्रो (Wipro), टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.96% से लेकर 3.01% तक की गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,468 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबके गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,752 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,155 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,468 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 129 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।