Share Market: एक झटके में निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 494 अंक गिरकर हुआ बंद

Share Market Today: विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते शेयर बाजार आज 17 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 495 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली रही

अपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:09 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 457.26 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते शेयर बाजार आज 17 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 495 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.65 फीसदी और स्मॉलकैप 1.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक पिटाई ऑटो, रियल्टी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों की हुई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 81,006.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 220.55 अंक या 0.88 फीसदी लुढ़ककर 24,750.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹6 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 17 अक्टूबर को घटकर 457.26 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 16 अक्टूबर को 463.29 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 2.95 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.64 फीसदी से लेकर 2.77 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) और टाइटन (Titan) के शेयरों में 2.34 फीसदी से 3.34% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex78

2,691 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,064 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,272 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,691 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 101 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 245 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 35 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex78f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन धड़ाम, जानें 4 कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।