Share Market Today: विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और किसी नए ट्रिगर की कमी के चलते शेयर बाजार आज 17 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 495 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 24,750 पर पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई। ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.65 फीसदी और स्मॉलकैप 1.42 फीसदी गिरकर बंद हुआ। आईटी को छोड़कर बीएसई के बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक पिटाई ऑटो, रियल्टी और टेलीकम्युनिकेशंस शेयरों की हुई।
