Stock Markets Update: शेयर बाजार में बहार, 326 शेयरों में लगा अपर सर्किट, ₹7.7 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 अप्रैल को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने 1,310 अंक की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी भी उछलकर 22,850 के पार पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के फैसले से निवेशकों को जोश हाई दिखा। यहां तक कि एशियाई बाजारों में कमजोरी का भी मार्केट्स पर कोई खास असर नहीं दिखा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू एक दिन में करीब 7.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 4:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 401.54 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 11 अप्रैल को शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने 1,310 अंक की छलांग लगाई। वहीं निफ्टी भी उछलकर 22,850 के पार पहुंच गया। अमेरिकी टैरिफ पर 90 दिनों की रोक के फैसले से निवेशकों को जोश हाई दिखा। यहां तक कि एशियाई बाजारों में कमजोरी का भी मार्केट्स पर कोई खास असर नहीं दिखा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू एक दिन में करीब 7.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.84 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.04 फीसदी तक उछल गया। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,310.11 अंक या 1.77 फीसदी की तेजी के साथ 75,157.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 429.40 अंक या 1.92 फीसदी बढ़कर 22,828.55 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹7.72 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 अप्रैल को बढ़कर 401.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 9 अप्रैल को 393.82 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.72 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 4.91 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), एनटीपीसी (NTPC), कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 2.84 फीसदी से लेकर 3.72 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में बंद

वहीं सेंसेक्स के बाकी 2 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (-0.76) और टीसीएस (-0.43) के स्टॉक शामिल रहे।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex198

326 शेयरों में लगा अपर सर्किट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,079 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 3,118 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 844 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 117 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 66 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 41 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ। जबकि 326 शेयरों में अपर सर्किट लगते देखा गया।

sensex198f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील के शेयरों में 6% की तेजी, एक प्लान से ₹4500 करोड़ बचा सकती है कंपनी, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।