टाटा स्टील के शेयरों में 6% की तेजी, एक प्लान से ₹4500 करोड़ बचा सकती है कंपनी, ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट

Tata Steel Stocks: टाटा स्टील के शेयरों में आज 11 अप्रैल को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 6% तक उछलकर 134.95 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने अपने नीदरलैंड के कारोबार में बड़े बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी अपने लागत घटाने पर जोर दे रही है। हालांकि इसके चलते वहां के 1600 कर्मचारियों की नौकरी भी छिन जाएगी

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 3:37 PM
Tata Steel Stocks: जेपी मॉर्गन ने टाटा स्टील के शेयर के लिए 180 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है

Tata Steel Stocks: टाटा स्टील के शेयरों में आज 11 अप्रैल को शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 6% तक उछलकर 134.95 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने अपने नीदरलैंड के कारोबार में बड़े बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत कंपनी अपने लागत घटाने पर जोर दे रही है। हालांकि इसके चलते वहां के 1600 कर्मचारियों की नौकरी भी छिन जाएगी। ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन का कहना है कि टाटा स्टील को इस कदम से करीब 50 करोड़ यूरो तक का लागत बचाने में मदद मिली। ब्रोकरेज की इस रिपोर्ट से भी टाटा स्टील को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

जेपी मॉर्गन ने टाटा स्टील पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसे 180 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी ने अपने नीदरलैंड के कारोबार में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। इन कदमों से लागत में वित्त वर्ष 2026 तक 500 मिलियन यूरो (लगभग ₹4,500 करोड़) की बचत संभव है, भले ही ग्लोबल स्तर पर आर्थिक चुनौतियां बनी रहें।

टाटा स्टील ने हाल ही में अपने नीदरलैंड स्थित प्लांट में 1,600 मैनेजमेंट और सपोर्ट कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। यह कदम लागत में कटौती, उत्पादन दक्षता में सुधार और मार्जिन बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।


टाटा स्टील ने घोषणा की है कि वह अपने नीदरलैंड प्लांट में मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम करने वाले 1600 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने बताया कि यह उसकी लागत में कटौती, उत्पादन दक्षता में सुधार और मार्जिन बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।

यूरोप में मांग का संकट, लेकिन रणनीति में भरोसा कायम

टाटा स्टील ने यह भी बताया कि यूरोप में भू-राजनीतिक तनाव, टैरिफ अनिश्चितता और एनर्जी कीमतों में उछाल के चलते स्टील की मांग कमजोर हुई है और इसका असर उनके कारोबार और वित्तीय प्रदर्शन पर पड़ रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी ने यह ट्रांसफॉर्मेशन की योजना बनाई है।

कंपनी के CEO और MD टीवी नरेंद्रन ने कहा, “हम यह पक्का करेंगे कि टाटा स्टील नीदरलैंड फिर से यूरोप के सबसे कुशल स्टील प्लांट्स में से एक बने, जो अपने ग्राहकों को हाई क्वालिटी वाले स्टील का उत्पादन करे।” टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील नीदरलैंड के सुपरवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

ब्रोकरेज फर्मों की अलग-अलग राय

CLSA ने टाटा स्टील पर ‘होल्ड’ का रेटिंग बरकरार रखते हुए इसके लिए 145 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। CLSA ने भी €500 मिलियन की बचत का अनुमान लगाया है और कहा कि कंपनी अपनी लागतों में 15% की कटौती करने की योजना पर काम कर रही है। दूसरी ओर, सिटी (Citi) ने कंपनी पर ‘Sell’ रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 115 रुपये प्रति शेयर रखा है, जो एक सतर्क रुख दिखाता है।

यह भी पढ़ें- Why Jefferies bullish on India: भारत पर जेफरीज बुलिश क्यों? इन सेक्टर्स और स्टॉक्स पर लगाया दांव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।