Get App

Share Market Fall: अच्छी बढ़त के बाद लौटी बिकवाली, सेंसेक्स 417 अंक लुढ़का; इन कारणों से बाजार हुआ लाल

Share Market Updates: गैप-अप ओपनिंग के बाद मार्केट में ऊंचे लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। IT शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। NIFTY IT इंडेक्स 1 प्रतिशत तक लुढ़का। ऑटो और FMCG शेयरों में भी तगड़ी बिकवाली रही

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 03, 2026 पर 4:35 PM
Share Market Fall: अच्छी बढ़त के बाद लौटी बिकवाली, सेंसेक्स 417 अंक लुढ़का; इन कारणों से बाजार हुआ लाल
निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 पर बंद हुआ।

3 सितंबर को शेयर बाजार में पहले अच्छी बढ़त और फिर तेज गिरावट देखने को मिली। वैल्यू बाइंग, बैंक शेयरों में अच्छी खरीद, विदेशी निवेशकों के पॉजिटिव रुख जैसे फैक्टर्स के दम पर दिन में सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से 354.13 अंक तक उछलकर 76,924.48 के हाई तक गया था। निफ्टी भी पिछली क्लोजिंग से करीब 111 अंकों की बढ़त के साथ 24,025.40 के हाई तक गया।

लेकिन बाद में शेयर बाजार लाल निशान में आ गया। प्रॉफिट बुकिंग और IT, ऑटो, FMCG शेयरों में तगड़ी सेलिंग से सेंसेक्स 417.49 अंक टूटकर 76,152.86 पर बंद हुआ। निफ्टी 41 अंक फिसलकर 23,873.45 पर बंद हुआ। बाजार ने लगातार चौथे दिन गिरावट में क्लोजिंग की।

इन कारणों से छाई गिरावट

प्रॉफिट बुकिंग: 3 सितंबर को गैप-अप ओपनिंग के बाद मार्केट में ऊंचे लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। सेंसेक्स दिन के हाई 771.62 अंक तक गिरकर 76,152.86 के लो तक गया। निफ्टी दिन के हाई से करीब 152 अंक तक टूटकर 23,873.45 के लो तक गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें