शेयर बाजार की मौजूदा तेजी क्या आने वाली किसी बड़ी गिरावट का संकेत दे रही है?

इंडियाचार्ट्स के फाउंडर और Elliot-Wave एक्सपर्ट रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि निफ्टी-50 के 17800 का टारगेट हासिल करने के बाद यह थमता नजर आएगा। फिर इसमें कंसोलिडेशन और अंत में करेक्शन देखने को मिलेगा। यह करेक्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई बुनियादी बदलाव नहीं होता

अपडेटेड Aug 02, 2022 पर 7:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय बाजार की हालिया सरप्राइज रैली एक बाउंसबैंक जैसा है। बाजार में किसी बड़ी रैली के लिए फंडामेंटल चेंज की जरूरत होगी

पिछले 10 दिनों में निफ्टी-50 ने एक सरप्राइज रैली दिखाई है। 1 अगस्त को निफ्टी 181.80 अंक ऊपर 17,340.05 पर बंद होने में कामयाब रहा है। इससे पहले 29 जुलाई को निफ्टी 17,000 के मनोवैज्ञानिक लेवल से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। बाजार की इस तेजी के बारे में इंडियाचार्ट्स के फाउंडर और Elliot-Wave एक्सपर्ट रोहित श्रीवास्तव ने मार्केट के ब्रेकआउट से पहले ही इस लेवल के हासिल होने का अनुमान जताया था। अब बाजार की दशा और दिशा क्या होगी और निवेशकों के लिए उनकी सलाह क्या होगी?

रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने पहले निफ्टी के लिए 6 हफ्तों के अंदर 16984-17000 का लक्ष्य दिया था, जो कि हासिल हो चुका है। यहां से निफ्टी का अगला लक्ष्य क्या होगा। यह कहना मुश्किल है। फिर भी निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 17300 का नजर आता है। अगर यह लक्ष्य हासिल हो जाता है तो इसके लिए अगला लक्ष्य 17800 का होगा।

जानिए किस लेवल के बाद गिर सकता है बाजार


रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि निफ्टी-50 के 17800 का टारगेट हासिल करने के बाद यह ठहरता नजर आएगा। फिर इसमें कंसोलिडेशन और अंत में करेक्शन देखने को मिलेगा। यह करेक्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई बुनियादी बदलाव नहीं होता।

पिछले 4 कारोबारी सत्र में इनवेस्टर्स की वेल्थ 12.75 लाख करोड़ रुपए बढ़ी, जानिए किन सेक्टर में आई तेजी 

उन्होंने इस भी बताया कि बाजार में किसी बड़ी रैली के लिए ग्लोबल स्थितियों में सकारात्मक बदलाव और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की जरूरत होगी। बाजार की आगे की दशा के निर्धारण में डॉलर की स्थिति और अमेरिकी इकोनॉमी की चाल की अहम भूमिका होगी।

उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारतीय बाजार की हाल की ये सरप्राइज रैली एक बाउंसबैंक जैसी ही है। बाजार में किसी बड़ी रैली के लिए फंडामेंटल चेंज की जरूरत होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।