Get App

Share Market Crash: सेंसेक्स 466 पॉइंट गिरकर बंद, बाजार में लगातार दूसरे दिन इन 3 वजहों से गिरावट

Share Market Crash: निफ्टी पर पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। दिन में सेंसेक्स ने 84,712.79 और निफ्टी ने 25,953.75 का हाई देखा। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को सेलर रहे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 31, 2025 पर 4:30 PM
Share Market Crash: सेंसेक्स 466 पॉइंट गिरकर बंद, बाजार में लगातार दूसरे दिन इन 3 वजहों से गिरावट
विदेशी निवेशकों की ओर से सेलिंग ने मार्केट सेंटिमेंट को कमजोर किया है।

भारतीय शेयर बाजार में 31 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। लेकिन यह एक दिन पहले की गिरावट से कम है। BSE सेंसेक्स लाल निशान में 84,379.79 पर खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 498.8 पॉइंट्स टूटकर 83,905.66 के लो तक गया। NSE निफ्टी भी गिरावट के साथ 25,863.80 पर खुला और फिर 166.65 पॉइंट ​लुढ़ककर 25,711.20 के लो तक गया। दिन में सेंसेक्स ने 84,712.79 और निफ्टी ने 25,953.75 का हाई देखा।

कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 465.75 पॉइंट्स या 0.55% गिरावट के साथ 83,938.71 पर और निफ्टी 155.75 पॉइंट्स या 0.60% गिरावट के साथ 25,722.10 पर सेटल हुआ। निफ्टी पर PSU बैंक और ऑयल एंड गैस को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। एनालिस्ट्स का कहना है कि विदेशी निवेशकों की ओर से सेलिंग ने मार्केट सेंटिमेंट को कमजोर किया है। एक दिन पहले सेंसेक्स 592.67 पॉइंट्स या 0.70% की गिरावट के साथ 84,404.46 पर सेटल हुआ था। निफ्टी 176.05 पॉइंट्स या 0.68% टूटकर 25,877.85 पर बंद हुआ था।

आज इन वजहों से शेयर बाजार में गिरावट

1. FII की सेलिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें