Share Markets: गिरते बाजार में भी बनेगा पैसा, एक्सपर्ट्स ने दी इन 4 स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह

शेयर बाजारों में 8 मई को भी गिरावट दिखी। इसकी वजह क्रूड की कीमतों में उछाल है। फिर से क्रूड 100 के पार चला गया है। गिरावट के बीच एक्सपर्ट्स ने कुछ शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है

अपडेटेड May 08, 2026 पर 12:31 PM
Story continues below Advertisement
8 मई को 12:30 बजे सेंसेक्स 500 अंक नीचे चल रहा था, जबकि निफ्टी में 140 अंक की गिरावट थी।

शेयर बाजारों में भी 8 मई को भी गिरावट दिखी। सीएनबीसी आवाज के खास सेगमेंट 'चार का चौका' में मार्केट एक्सपर्ट्स ने आज निवेशकों के लिए बेहतरीन स्टॉक्स का चुनाव किया है। इनमें IT और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों पर ज्यादा फोकस है।

1. सस्ता ऑप्शन ट्रेड: Persistent Systems (5100 Call)

प्रशांत सावंत ने आज के लिए IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स को चुना है। उनके अनुसार, रिस्क-रिवॉर्ड के लिहाज से यह ट्रेड काफी आकर्षक लग रहा है।

रणनीति: 5100 की स्ट्राइक प्राइस वाली कॉल ऑप्शन खरीदें।


भाव: 145-150 रुपये के ज़ोन में।

टारगेट: 200 - 225 रुपये

स्टॉपलॉस: 110 रुपये

2. FNO सुपरस्टार: Adani Ports

मानस जायसवाल के मुताबिक, अडानी पोर्ट्स के चार्ट पर एक 'फ्लैग पैटर्न' का ब्रेकआउट नजर आ रहा है, जो स्टॉक को नए स्तरों पर ले जा सकता है।

रणनीति: अडानी पोर्ट्स के फ्यूचर में खरीदारी करें।

टारगेट: 1,800 रुपये

स्टॉपलॉस: 1,739 रुपये

वैकल्पिक ट्रेड: 1,750 की कॉल ऑप्शन ₹53 के पास खरीदें (टारगेट: ₹80, स्टॉपलॉस: ₹40)।

3. चार्ट का चमत्कार: Polycab India

दिग्गज चार्टिस्ट प्रकाश गाबा ने पॉलीकैब पर अपना भरोसा जताया है। नतीजों के बाद इस शेयर में जबरदस्त मोमेंटम बना हुआ है और यह अपने डेज़ हाई के पास ट्रेड कर रहा है।

रणनीति: मौजूदा भाव (₹9,129) पर खरीदारी करें।

टारगेट: 9,200 रुपये (शुरुआती लक्ष्य)

स्टॉपलॉस: 9,050 रुपये

विशेष टिप्पणी: एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में और ऊंचे स्तर देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Britannia Share Prices: अच्छी प्रॉफिट ग्रोथ के बावजूद फिसला ब्रिटानिया का शेयर, जानिए गिरावट की वजह

4. मिडकैप फंडा: Astral Limited

गौरांग शाह ने लंबी अवधि के निवेश के लिए पाइप बनाने वाली प्रमुख कंपनी एस्ट्रल लिमिटेड (Astral Ltd) को चुना है।

थीम: सरकार की 'हर घर नल से जल' योजना का फायदा कंपनी को मिल रहा है।

रणनीति: लंबी अवधि के लिए हर गिरावट पर धीरे-धीरे पोर्टफोलियो में जोड़ें।

लक्ष्य: ब्रोकरेज ने हाल ही में इसके पुराने टारगेट को ऊपर की तरफ रिवाइज किया है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।