Share Markets: उतार-चढ़ाव के बीच इन शेयरों में बनेगा पैसा, जानिए एक्सपर्ट्स की टॉप पिक्स

Share Markets: शेयर बाजार में 16 अप्रैल को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह बाजार में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। लेकिन, 12 बजे प्रमुख सूचकांक लाल निशान में आ गए। इसके बाद गिरावट बढ़ गई

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
दोपहर में निफ्टी और सेंसेक्स करीब 0.50 फीसदी नीचे चल रहे थे।

शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच मार्केट एक्सपर्ट्स ने अपनी पसंदीदा पिक्स साझा की हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स ने आज मेटल्स से लेकर मिडकैप एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है।

1. सस्ता ऑप्शन: Vedanta

मानस जायसवाल ने Vedanta पर भरोसा जताया है। चार्ट पर 'हायर टॉप हायर बॉटम' का ट्रेंड दिख रहा है, जिससे इसमें और तेजी की उम्मीद है। जायसवाल ने ₹780 की कॉल ऑप्शन (Call Option) खरीदने की सलाह दी है। टारगेट प्राइस 44 रुपये होगा। स्टॉपलॉस 14 रुपये लगाना होगा।

2. F&O सुपरस्टार: NALCO


शिवांगी सारडा के मुताबिक, NALCO का काउंटर बहुत मजबूत है। यह अपने ब्रेकआउट ज़ोन के ऊपर ट्रेड कर रहा है। पिछले पांच सत्रों से इसमें महत्वपूर्ण ओपन इंटरेस्ट (OI) एडिशन देखा गया है। इसके फ्यूचर्स में खरीदारी करने की सलाह है। टारगेट ₹450 रुपये होगा। स्टॉपलॉस 430 रुपये लगाना होगा।

3. चार्ट का चमत्कार: Cholamandalam Finance

प्रकाश गाबा को Chola Finance में अच्छा अपमूव दिख रहा है। हालांकि रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो बहुत ज्यादा पक्ष में नहीं है, फिर भी यह स्टॉक सुरक्षित लग रहा है। इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,600 होगा। स्टॉपलॉस ₹1,570 रुपये पर लगाना होगा।

यह भी पढ़ें: SpiceJet Share Price: गिरते बाजार में रॉकेट बना स्पाइसजेट का शेयर, अपर सर्किट लगा

4. मिडकैप फंडा : Mrs. Bectors Food Specialities

अमरीश बालिगा ने लंबी अवधि के लिए बिस्किट और बेकरी सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Mrs. Bectors को चुना है। कंपनी मैकडॉनल्ड्स और केएफसी जैसे बड़े क्यूएसआर (QSR) ब्रांड्स को सप्लाई करती है। यह बिस्किट एक्सपोर्ट में भारत की अग्रणी कंपनी है। इस शेयर में लंबी अवधि के लिए निवेश की सलाह है। टारगेट प्राइस ₹240 रुपये होगा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।