24 अप्रैल को शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट है। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत रुकने और कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से बाजार में गिरावट जारी है। विदेशी पूंजी के निरंतर निकाले जाने, एशियाई बाजारों में कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,483.80 पर खुला। तुरंत ही यह पिछली क्लोजिंग से 554 अंक से ज्यादा तक लुढ़ककर 77,110.22 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला और फिर लगभग 73 अंक टूटकर 24,100.25 के लो तक गया।
