शेयरखान ने इन 5 स्मॉलकैप स्टॉक पर दी खरीद की सलाह, दिखा सकता है 31% तक का अपसाइड

घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने कुछ चुनिंदा स्मॉलकैप स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। आइए डालते है इनपर एक नजर

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 3:53 PM
शेयरखान ने अंबर एटरप्राइजेज पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 2,530 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 2,040 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    5 smallcap picks by Sharekhan:  27 अक्टूबर यानी अक्टूबर एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स -निफ्टी हरे निशान में बंद हुआ। एक्सपायरी वाले दिन सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 59,756.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 115.05 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 17,771.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    वहीं मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज बाजार की पॉजिटीव शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 60,000 के पार निकला तो निफ्टी भी 17800 का स्तर पार करने में सफल रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने कुछ चुनिंदा स्मॉलकैप स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। आइए डालते है इनपर एक नजर।

    Amber Enterprises | शेयरखान ने अंबर एटरप्राइजेज पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 2,530 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 2,040 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 24 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकती है।


    GNA Axles | शेयरखान ने जीएनए एलेक्स पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 841 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 673 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 25 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    Top Picks: इंट्राडे में अच्छी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स के इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, मिल सकता है मुनाफा

    KEI Industries | शेयरखान ने केईआई इंडस्ट्रीज पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 1,895 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 1,639 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 15 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    Laurus Labs | शेयरखान ने लौरस लैब्स पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 600 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 458 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 31 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    Dixon Technologies | शेयरखान ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 4,960 रुपये का टारगेट दिया है। वर्तमान में यह शेयर 4,407 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आगे इस स्टॉक में मौजूदा स्तर से 12 फीसदी की अपसाइड देखने को मिल सकती है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।