Top Picks: इंट्राडे में अच्छी कमाई के लिए एक्सपर्ट्स के इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, मिल सकता है मुनाफा

विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल बाजार से आए कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी घरेलू बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है

अपडेटेड Oct 28, 2022 पर 11:07 AM
नवंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    नवंबर सीरीज के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी 17800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। बैंक निफ्टी और मिडकैप में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा है। सेक्टर की बात करें तो OLD इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कोल इंडिया, पेट्रोनेट, ONGC और गेल 2% से ज्यादा चढ़े है। लेकिन मेटल और फार्मा में आज मुनाफावसूली का मूड बना है।

    इस बीच कल यानी अक्टूबर एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स -निफ्टी हरे निशान में बंद हुए है। एक्सपायरी वाले दिन सेंसेक्स 212.88 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 59,756.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 115.05 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 17,771.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल बाजार से आए कमजोर संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी घरेलू बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है। अमेरिका के दिग्गज तिमाही आईटी नतीजों ने निराश किया है जिसके चलते अमेरिकी बाजार में बिकवाली आई। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक अपनी ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। निवेशकों को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक अब रेट हाईक की स्पीड कम कर सकते है जो भारत के लिए 2023 में पॉजिटीव हो सकता है।


    Hot Stocks: 2-3 हफ्ते में ही हासिल करना चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

    एक्सपर्ट्स के सुझाए टॉप पिक्स, जिनमें हो सकती है अच्छी कमाई

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की ट्रेडिंग पिक्स

    ACC- प्रकाश गाबा ने एसीसी में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2350 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 2300 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

    manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की ट्रेडिंग पिक्स

    Adani Ports- मानस जयसवाल ने अडानी पोटर्स में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 840 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 809 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

     

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालविया की ट्रेडिंग टिप्स

    Canara Bank- राजेश पालविया ने केनरा बैंक में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 305 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 282 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

    मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ की ट्रेडिंग पिक्स

    Ambuja Cements- अमित सेठ ने अंबुजा सीमेंट पर दांव लगाया है। । उनका कहना है कि इस स्टॉक में 548 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 517 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

    NAV Investment Research के Ashish Bahety की ट्रेडिंग टिप्स

    Shriram tran Fin- आशिष बहेती ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट पर दांव लगाया है। । उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1320 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक में 1220 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।