Get App

सस्ती कीमत पर जानीमानी कंपनियों के शेयर, जिनका भाव 3 साल में हो जायेगा दोगुना

आज एक्सपर्ट सीएनबीसी-आवाज़ पर ऐसे शेयर बता रहे हैं जिनका भाव अगले 3 सालों में दोगुना हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 7:20 PM
सस्ती कीमत पर जानीमानी कंपनियों के शेयर, जिनका भाव 3 साल में हो जायेगा दोगुना

सलमान खान की फिल्मों की कहानी जितनी पॉपुलर नहीं होती है, उससे कहीं ज्यादा सल्लू मियां का स्टाइल सुपरहिट होता है। लेकिन पिछले कुछ समय में ये ट्रेंड बदला है। बड़े स्टारकास्ट नहीं होने के बावजूद फिल्में बेहतरीन कहानी के दम पर चलीं हैं। शेयर मार्केट में भी कुछ ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है।

नामी गिरामी के साथ कुछ वैसी कंपनियां भी बेहतरीन रिटर्न दे रही हैं, जिनके फंडामेंटल और बिजनेस मॉडल अच्छे रहे है। सबसे अहम बात कि ये कंपनियां अपनी असल वैल्यू से करीब-करीब आधे में मिल रही हैं। ऐसे ही शेयरों की पहचान के लिए सीएनबीसी-आवाज़ AADHE-THE MOST WANTED STOCKS लेकर आए हैं।

इस शो में सस्ते शेयर बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ  AUM Capital के राजेश अगरवाल, Geojit Financial के गौरांग शाह और MOFSL के हेमांग जानी जुड़ गये हैं।

MOFSL के हेमांग जानी का 3 साल में दोगुना भाव होने वाल शेयरः  Bharat Electronics

हेमांग ने कहा कि इस शेयर का भाव दो से 3 साल में दोगुना हो सकता है। इसे 155 रुपये के भाव पर खरीद सकते हैं। कंपनी का डिफेंस खर्च बढ़ने का फायदा मिलेगा। इसका मैन्युफैक्चरिंग बेस मजबूत और एग्जिक्यूशन बेहतर है। इसका विदेशी पार्टनर से करार और एक्सपोर्ट पर फोकस रहेगा। कंपनी के पास R&D की मजबूत क्षमता है।  कंपनी की ऑर्डर बुक बेहतर, कमाई बढ़ने की उम्मीद है। कमाई की FY21-23 में आय में सालाना 14 प्रतिशत ग्रोथ संभव है और FY21-23 में मुनाफे में सालाना 17 प्रतिशत ग्रोथ संभव है।

Geojit Financial के गौरांग शाह का 3 साल में दोगुना भाव होने वाल शेयरः  TATA CONSUMER PRODUCTS

गौरांग ने कहा कि ये कंपनी नॉन अल्कोहलिक बेवरेजेज कारोबार में है। इसकी वॉल्यूम ग्रोथ मजबूत है और आउटलुक बेहतरीन है। ये टाटा समूह की सब्सिडियरी कंपनी है।  इसके Tata Tea, Tetley, Good Earth जैसे बड़े ब्रांड हैं। इसका आगे मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है लिहाजा इसमें खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें