इन 3 शेयरों को नहीं बेचने पर हो सकता है घाटा, HDFC सिक्योरिटीज ने दी 'Sell' रेटिंग

Shares to Sell: शेयर बाजार में पैसा बनाने के लिए सही समय पर शेयर बेचना सबसे अहम है। ऐसा नहीं करने पर शेयर का भाव गिरने के चलते निवेशकों को कई बार भारी घाटे का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको 3 ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने हाल में 'Sell' रेटिंग दी है

अपडेटेड Jul 13, 2023 पर 11:18 PM
Story continues below Advertisement
HDFC सिक्योरिटीज ने एल्काइल एमाइन्स केमिकल्स को Sell रेटिंग दिया है

Shares to Sell: शेयर बाजार में पैसा बनाने के लिए जितना अहम सही समय पर शेयर खरीदना है, उतना ही अहम उस शेयर को सही समय पर बेचना है। ऐसा नहीं करने पर शेयर का भाव गिरने के चलते निवेशकों को कई बार भारी घाटे का सामना करना पड़ता है। यहां हम आपको 3 ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने हाल में 'Sell' रेटिंग दी है। यानी इन शेयरों को बेचने की सलाह दी है। अगर ये शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं तो, आपको इसपर जरूर ध्यान देना चाहिए।

1. एल्काइल एमाइन्स केमिकल्स (Alkyl Amines Chemicals)

ब्रोकरेज फर्म ने 12 जुलाई को जारी अपने एक रिपोर्ट में इस शेयर को 'Sell' रेटिंग दिया और इसके लिए 2,100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूद बाजार भाव से करीब 14.66 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है।

2. बालकृष्ण इंडस्ट्रीज (Balkrishna Industries)


ब्रोकरेज फर्म ने 11 जुलाई को जारी अपने एक रिपोर्ट में इस शेयर को 'Sell' रेटिंग दिया और इसके लिए 2,083 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूद बाजार भाव से करीब 12.77 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- TCS Shares Price: तिमाही नतीजों के बाद अब क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज फर्म ने दिया नया टारगेट प्राइस

3. आयशर मोटर्स (Eicher Motors)

ब्रोकरेज फर्म ने 6 जुलाई को जारी अपने एक रिपोर्ट में इस शेयर को 'Reduce (घटाएं)' रेटिंग दिया और इसके लिए 3086.00 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके मौजूद बाजार भाव से करीब 5.25 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।