शीतल कूल प्रोडक्ट्स ने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 12 नवंबर की मीटिंग में इन दोनों कॉरपोरेट एक्शंस को मंजूरी दी। स्टॉक स्प्लिट में कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटेगा। वहीं बोनस इश्यू के तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू के 5 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी।
दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। स्टॉक स्प्लिट को शीतल कूल प्रोडक्ट्स 11 जनवरी 2027 को या उससे पहले कंप्लीट कर लेगी, लेकिन यह जरूरी मंजूरियों पर निर्भर है। बोनस शेयरों को भी शेयरहोल्डर्स को 11 जनवरी 2027 को या उससे पहले दे देगी।
कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इसके 40000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट हैं। 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी स्टोर हैं और इसकी मौजूदगी 15 से ज्यादा देशों में है। शीतल कूल प्रोडक्ट्स के आइटम्स में आइसक्रीम, केक व पेस्ट्री, स्नैक्स, दूध व दूध से बने प्रोडक्ट, रेडी टू ईट व रेडी टू कुक प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट, फ्लेवर्ड मिल्क, चॉकलेट और पैकेज्ड मिठाई शामिल हैं।
Sheetal Cool Products का शेयर एक साल में 180 प्रतिशत चढ़ा
शीतल कूल प्रोडक्ट्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 675 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक सप्ताह में 11 प्रतिशत और 6 महीनों में 50 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। साल 2026 में अब तक यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। एक साल में शेयर की कीमत 180 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। शेयर का बीएसई पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 700 रुपये और एडजस्टेड लो 190.40 रुपये है।
जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 65.31 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 3.24 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 3 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शीतल कूल प्रोडक्ट्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 366 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 19.12 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 18.21 करोड़ रुपये रही।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।