Get App

Sheetal Cool Products: साल 2026 में अब तक पैसा किया डबल, अब 2 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, फिर 5 नए शेयर मिलेंगे फ्री

शीतल कूल प्रोडक्ट्स के आइटम्स में आइसक्रीम, केक व पेस्ट्री, स्नैक्स, दूध व दूध से बने प्रोडक्ट, रेडी टू ईट व रेडी टू कुक प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट, फ्लेवर्ड मिल्क, चॉकलेट और पैकेज्ड मिठाई शामिल हैं

Ritika Singhअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 2:54 PM
Sheetal Cool Products: साल 2026 में अब तक पैसा किया डबल, अब 2 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक, फिर 5 नए शेयर मिलेंगे फ्री
Sheetal Cool Products के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 675 रुपये है

शीतल कूल प्रोडक्ट्स ने बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 12 नवंबर की मीटिंग में इन दोनों कॉरपोरेट एक्शंस को मंजूरी दी। स्टॉक स्प्लिट में कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में टूटेगा। वहीं बोनस इश्यू के तहत कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 5 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू के 5 नए शेयर बोनस के तौर पर देगी।

दोनों कॉरपोरेट एक्शंस के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। स्टॉक स्प्लिट को शीतल कूल प्रोडक्ट्स 11 जनवरी 2027 को या उससे पहले कंप्लीट कर लेगी, लेकिन यह जरूरी मंजूरियों पर निर्भर है। बोनस शेयरों को भी शेयरहोल्डर्स को 11 जनवरी 2027 को या उससे पहले दे देगी।

कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इसके 40000 से ज्यादा रिटेल आउटलेट हैं। 100 से ज्यादा फ्रेंचाइजी स्टोर हैं और इसकी मौजूदगी 15 से ज्यादा देशों में है। शीतल कूल प्रोडक्ट्स के आइटम्स में आइसक्रीम, केक व पेस्ट्री, स्नैक्स, दूध व दूध से बने प्रोडक्ट, रेडी टू ईट व रेडी टू कुक प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट, फ्लेवर्ड मिल्क, चॉकलेट और पैकेज्ड मिठाई शामिल हैं।

Sheetal Cool Products का शेयर एक साल में 180 प्रतिशत चढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें