Get App

Shipping Corporation of India के शेयर ने लगाई 19% की छलांग, मुनाफा 436% बढ़ने से बंपर खरीद

Shipping Corporation of India Share Price: कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.5 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। कंपनी BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 4:16 PM
Shipping Corporation of India के शेयर ने लगाई 19% की छलांग, मुनाफा 436% बढ़ने से बंपर खरीद
Shipping Corporation of India का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवन्यू 22.5 प्रतिशत बढ़ गया।

सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में 9 फरवरी को जबरदस्त खरीद हुई। दिन में शेयर की कीमत BSE पर 20 प्रतिशत तक चढ़कर 266 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 265.20 रुपये पर सेटल हुआ। शुक्रवार, 6 फरवरी की रात को कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। उन पर निवेशकों की प्रतिक्रिया आज सोमवार को देखने को मिल रही है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 436 प्रतिशत बढ़कर 404.97 करोड़ रुपये हो गया।

एक साल पहले मुनाफा 75.52 करोड़ रुपये था। इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवन्यू 22.5 प्रतिशत बढ़कर 1611.67 करोड़ रुपये हो गया। ​दिसंबर 2024 तिमाही में यह 1315.60 करोड़ रुपये था। खर्च 1253.28 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1277.31 करोड़ रुपये के रहे थे।

Shipping Corporation of India शेयर 2 सप्ताह में 31 प्रतिशत चढ़ा

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 12300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 2 हफ्तों में 31 प्रतिशत उछला है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 280 रुपये और एडजस्टेड लो 138.25 रुपये है। कंपनी BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें