शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों में आज यानी कि 10 मई को 8 प्रतिशत की तेजी आई। मार्च को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी ने शानदार प्रदर्शन की रिपोर्ट जाहिर की जिसके बाद आज इस स्टॉक में उछाल नजर आया। आज सुबह 9:32 बजे, कंपनी का स्टॉक 6.18 रुपये या 6.54 प्रतिशत बढ़कर 100.71 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले एक महीने में इसमें 24 प्रतिशत की तेजी आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 376.9 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के लिए मुनाफा 148 करोड़ रुपये रहा था।
