Shoppers Stop Shares: तिमाही नतीजों के बाद शेयर 10% टूटा, लगी बेचने की होड़, शुद्ध मुनाफा 70% घटा

Shoppers Stop Shares: शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में बुधवार 21 जनवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 10 प्रतिशत तक लुढ़ककर 319.30 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका शेयर का नया 52-वीक लो है। शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में यह गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
Shoppers Stop Shares: कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर सिर्फ 2.6% बढ़कर ₹1,415 करोड़ रहा

Shoppers Stop Shares: शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में बुधवार 21 जनवरी को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 10 प्रतिशत तक लुढ़ककर 319.30 रुपये के स्तर पर आ गए। यह इसका शेयर का नया 52-वीक लो है। शॉपर्स स्टॉप के शेयरों में यह गिरावट उसके दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई। दिसंबर तिमाही में कंपनी के कमजोर ऑपरेटिंग प्रदर्शन, मार्जिन पर दबाव और मुनाफे में भारी गिरावट ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर सिर्फ 2.6% बढ़कर ₹1,415 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में रेवेन्यू ₹1,379.5 करोड़ था। यह रेवेनेन्यू ग्रोथ बाजार की उम्मीदों से कमजोर रही, खासकर ऐसे समय में जब त्योहारी सीजन से बेहतर मांग की उम्मीद की जा रही थी।

मुनाफे में 70% की गिरावट

दिसंबर तिमाही में शॉपर्स स्टॉप का शुद्ध मुनाफा करीब 70% गिरकर 16.12 करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा, कंपनी को 17.69 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस भी झेलना पड़ा, जिससे मुनाफा और कमजोर हो गया।


मार्जिन पर तेज दबाव

कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 11% घटकर 217.9 करोड़ रुपये रह गया। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 240 बेसिस पॉइंट घटकर 15.4% पर आ गया, जबकि एक साल पहले यह 17.8% था। बढ़ती लागत और कमजोर उपभोक्ता मांग ने मार्जिन पर सीधा असर डाला।

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजमेंट ने अपने अर्निंग्स कमेंट्री में कहा कि मौजूदा तिमाही में उपभोग का माहौल चुनौतीपूर्ण बना रहा। मैनेजमेंट के मुताबिक, त्योहारी सीजन का समय बदलने, डिस्क्रेशनरी खर्च में असमानता, और दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण स्तर जैसे कारणों से कारोबार प्रभावित हुआ।

सेगमेंट वाइज प्रदर्शन

कंपनी ने कुछ सेगमेंट्स ने बेहतर रुख दिखाया। तिमाही के दौरान प्रीमियम ब्रांड्स का योगदान कुल बिक्री का 69% रहा, जो सालाना आधार पर 6% की ग्रोथ दिखाता है। कंपनी का ब्यूटी सेगमेंट मजबूत रहा और इसकी बिक्री 14% बढ़कर ₹395 करोड़ पहुंच गई। वहीं, कंपनी के प्राइवेट लेबल INTUNE की बिक्री में भी 22% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹77 करोड़ पर पहुंच गई।

एनालिस्ट्स की राय

शॉपर्स स्टॉप के शेयर को कवर करने वाले कुल 9 एनालिस्ट्स में से 5 ने इसे ‘Buy’ रेटिंग, 2 ने ‘Hold’ रेटिंग और 2 ने ‘Sell’ रेटिंग की सिफारिश दी है। सुबह के कारोबार में शॉपर्स स्टॉप के शेयर करीब 8% गिरकर 335 रुपये के स्तर पर आ गए। पिछले 12 महीनों में यह शेयर करीब 46% टूट चुका है।

यह भी पढ़ें- RIL Shares: रिलायंस का शेयर जाएगा ₹1,800 के पार! CLSA ने कहा- इस बड़े ट्रिगर पर निवेशक रखें नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।