Get App

Short Call : नवंबर में पैसेंजर कार और टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री, IDFC Bank, Paytm और HAL से आ रही खट्टीमिठी खबरें

CLSA ने कहा है कि टू-व्हीलर कंपनियों की वैल्यूएशन में अगले कुछ सालों में वॉल्यूम में डबल-डिजिट ग्रोथ की संभावना शामिल है। नियर-टर्म में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में मार्जिन पर दबाव हो सकता है। इसकी वजह यह है कि कंपनियों ने सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने पर फोकस बढ़ाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 10:28 AM
Short Call : नवंबर में पैसेंजर कार और टू-व्हीलर्स की रिकॉर्ड बिक्री, IDFC Bank, Paytm और HAL से आ रही खट्टीमिठी खबरें
Warburg Pincus आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1.3 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है। यह डील प्रति शेयर 85.70 रुपये के प्राइस पर होगी। यह 6 दिसंबर को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी कम है।

पैसेंजर कार और टू-व्हीलर्स की बिक्री ने नवंबर में नए रिकॉर्ड बनाए। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मनीष राज सिंघानिया ने दिसंबर में भी बिक्री शानदार रहने की उम्मीत जताई है। सवाल है कि ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स पर इसका कितना असर पड़ सकता है? CLSA ने कहा है कि टू-व्हीलर कंपनियों की वैल्यूएशन में अगले कुछ सालों में वॉल्यूम में डबल-डिजिट ग्रोथ की संभावना शामिल है। नियर-टर्म में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में मार्जिन पर दबाव हो सकता है। इसकी वजह यह है कि कंपनियों ने सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने पर फोकस बढ़ाया है।

IDFC First Bank

Warburg Pincus आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1.3 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है। यह डील प्रति शेयर 85.70 रुपये के प्राइस पर होगी। यह 6 दिसंबर को स्टॉक के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी कम है। सितंबर में इस पीई फर्म में अपनी 4.2 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी। IDFC First Bank शेयरों की यह बिक्री 89 रुपये के प्राइस पर हुई थी। सितंबर में अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से यह स्टॉक 10 फीसदी गिर चुका है। दूसरी तिमाही में इस बैंक में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अपनी हिस्सेदारी 20.85 फीसदी से बढ़ाकर 24.48 फीसदी कर दी। PL ने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। उसने इसका टारगेट प्राइस 97 रुपये बताया है।

यह भी पढ़ें : Hot Stocks Today : कुछ ही दिनों में ये तीन स्टॉक्स भर देंगे आपकी झोली, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें