Short Call: कोरोना महामारी के दौरान जब लोग घर पर बैठे थे और उनके पास खर्च करने के लिए सीमित विकल्प थे, तब उन्होंने शेयर बाजार का रुख किया। रिटेल निवेशकों के बढ़े निवेश, कम वैल्यूएशन ने शेयर मार्केट्स को निवेश का एक आकर्षक विकल्प बना दिया। यहां तक कि लोगों ने तेजी से मुनाफा कमाने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) की ओर भी बड़े पैमाने पर रुख किया। निवेशकों के इस उत्साह ने शेयर बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बाजार ने महामारी के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की और अब हर साल नया रिकॉर्ड स्तर बना रहा है।
