मैराथन नहीं, 100 मीटर रेस के विजेता हैं ये 4 शेयर! शॉर्ट टर्म में दिला सकते हैं दमदार मुनाफा

Short Term Stocks to Buy: निफ्टी 50 में 0.4 फीसदी की तेजी के बावजूद मार्केट ब्रेड्थ कमजोर रही। ऐसे में Waves Strategy Advisors, Renaissance और Kotak Neo के एक्सपर्ट्स ने चार्ट पर मजबूत दिख रहे 4 शेयर चुने हैं। जानिए हर शेयर का टारगेट, स्टॉप लॉस और खरीदारी की वजह

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 9:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाजार के 3 एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट टर्म के लिए Honasa Consumer, International Gemological Institute, Canara Bank और Hyundai Motor India में खरीदारी की सलाह दी है।

Short Term Stocks to Buy: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला 17 नवंबर को भी जारी रहा और निफ्टी 50 में 0.4 फीसदी की बढ़त रही। पर इस बढ़त का फायदा हर शेयर तक नहीं पहुंचा। NSE पर गिरने वाले शेयरों की गिनती चढ़ने वालों से ज्यादा रही। इसी माहौल में 3 मार्केट एक्सपर्ट्स ने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए 4 शेयर चुने हैं। चारों पर खरीदारी की सलाह है।

International Gemological Institute

Renaissance में फंड मैनेजर - एडवाइजरी राजेश दशरथ भोसले ने International Gemological Institute चुना है। लिस्टिंग के ऊंचे स्तरों से तेज गिरावट के बाद यह शेयर करीब 20 महीने तक 280 से 425 रुपये की रेंज में रहा और मजबूत बेस बनाया। अक्टूबर में इसने एक साल से ज्यादा के सबसे ऊंचे वॉल्यूम के साथ 425 रुपये का रेजिस्टेंस तोड़ा और बुलिश रेक्टेंगल पैटर्न का ब्रेकआउट कन्फर्म हुआ।


इस हफ्ते शेयर ने 425 रुपये को रीटेस्ट किया और उसके ऊपर टिका रहा, यानी पुराना रेजिस्टेंस अब सपोर्ट बन चुका है। उनके मुताबिक, लंबे बेस से निकला यह ब्रेकआउट नए अपट्रेंड की संभावना दिखाता है और पैटर्न का मेजर्ड-मूव टारगेट काफी ऊपर का इशारा करता है।

  • CMP: 450.6 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 500 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 420 रुपये

Honasa Consumer

Waves Strategy Advisors के फाउंडर और CEO आशीष क्याल ने Honasa Consumer चुना है। पिछले सेशन में शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछला और 510 रुपये के पास के पिछले स्विंग हाई को पार कर बुलिश ब्रेकआउट दिया। डेली चार्ट पर बोलिंगर बैंड्स फैल रहे हैं और शेयर ऊपरी बैंड के ऊपर बंद हुआ है, जो बढ़ती वोलैटिलिटी और मजबूत होते मोमेंटम की निशानी है।

26 के आसपास का ADX बताता है कि अपट्रेंड जोर पकड़ रहा है। वेव एनालिसिस के हिसाब से शेयर 415 रुपये के पास प्राइमरी वेव (2) करेक्शन पूरा कर प्राइमरी वेव (3) में आता दिख रहा है। इलियट वेव साइकिल में यह आमतौर पर सबसे ताकतवर दौर होता है। 525 रुपये के ऊपर टिकने पर रैली तेज हो सकती है, जबकि नीचे 500 रुपये अहम सपोर्ट है।

  • CMP: 517.8 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 550 रुपये और 570 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 500 रुपये

Canara Bank

Kotak Neo में VP टेक्निकल रिसर्च अमोल आठवले ने दो शेयर चुने हैं और पहला है Canara Bank। डेली चार्ट पर यह निचले स्तरों से लगातार चढ़ रहा है और राइजिंग चैनल में हायर हाई-हायर लो बना रहा है, जो हेल्दी बुलिश ट्रेंड की निशानी है।

RSI भी और तेजी की गुंजाइश दिखा रहा है। पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 130 रुपये अहम लेवल है। इसके ऊपर रहने तक तेजी 144 रुपये तक जा सकती है, पर इसके नीचे क्लोजिंग आई तो ट्रेडिंग लॉन्ग पोजिशन से निकलना ठीक रहेगा।

  • CMP: 134 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 144 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 130 रुपये

Hyundai Motor India

अमोल आठवले का दूसरा शेयर Hyundai Motor India है। हाल की तेजी के बाद यह डेली चार्ट पर कंसोलिडेशन में है और अहम मूविंग एवरेज के ऊपर फ्लैग पैटर्न बना रहा है। पहले तेज चढ़ाई और फिर छोटा ठहराव, बिल्कुल खंभे पर लगे झंडे जैसा।

उनके मुताबिक, यह बुलिश कंटिन्युएशन पैटर्न आने वाले सेशंस में अपट्रेंड के एक और दौर का रास्ता बना सकता है। अगले कुछ सेशंस में 2050 रुपये का लेवल ट्रेंड तय करेगा। इसके ऊपर टिकने पर शेयर 2270 रुपये तक जा सकता है।

  • CMP: 2121.3 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 2270 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 2050 रुपये

Stocks to Watch: 16 स्टॉक्स; Glenmark, RITES, Groww और Ashoka Buildcon समेत ये शेयर फोकस में

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।