सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा चर्चा कल घोषित होने वाली आरबीआई पॉलसी के बारे में रही। कल आने वाली पॉलिसी के चलते डीलिंग रूम्स बाजार पर सतर्क रवैया अपनाते हुए नजर आये। इसके पीछे कारण ये है कि ग्लोबल और भारतीय इक्विटी बाजार अब सेंट्रल बैंकों के मूव को ट्रैक करते नजर आ रहे हैं।
यतिन ने कहा डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा फोकस में रहने वाले दो स्टॉक्स रहे। इसमें से पहला इसमें से पहला स्टॉक टाटा ग्रुप का टाइटन रहा है। डीलर्स ने टाइटन पर STBT स्ट्रैटेजी अपनाने यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। डीलर्स को इस शेयर में नीचे की तरफ 2500-2520 का स्तर दिखने की उम्मीद है। उनका कहना है कि टाइटन में अक्टूबर सीरीज में ताजा शॉर्ट बने हैं। इस स्टॉक में घरेलू फंड की बिकवाली देखने को मिली है।
यतिन ने दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आज PEL के स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी है। उन्होंने कहा कि शेयर में पोजीशन शॉर्ट होने के संकेत देखने को मिल रहे हैं। इस शेयर में FIIs की बिकवाली भी नजर आई है। डीलर्स को शेयर में नीचे की तरफ 810-815 का स्तर दिखने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)