बाजार में लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद सुबह के सत्र में ब्रेक जरूर लगता दिखा। लेकिन ऊपरी स्तरों से दबाव भी साफ नजर आ रहा है। निफ्टी 17000 तो बैंक निफ्टी 38000 के नीचे फिसल गया है। फिलहाल निफ्टी 16850 के लेवल के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी नजर आ रही है। वहीं सितंबर वायदा एक्सपायरी के दिन निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी लग रहा है।
सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। इन्होंने बाजार पर राय दी। अपने तीन दमदार कॉल्स बताये और साथ ही कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत की बाजार पर राय
प्रशांत ने कहा कि आज निफ्टी में 16800 के करीब के लेवल पर एक्सपायरी देखने को मिल सकती है। हालांकि निफ्टी में आज हमारी खरीदारी की कोई राय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सलाह होगी कि शुक्रवार को भी इसमें खरीदारी से बचना चाहिए। हम सोमवार को इसके मूव के बाद ही इसमें खरीदारी के बारे में कोई सलाह दे पायेंगे।
हमारा मानना है कि जब तक निफ्टी 16950 को क्रॉस करके मजबूती से नहीं टिकता है। इसमें हर रैली पर बिकवाली ही की जायेगी।
बैंक निफ्टी के बारे में प्रशांत ने कहा कि बैंक निफ्टी में हमारी पूरी तरह से बेयरिश राय है। इसमें मैं खरीदारी करने की बिलकुल राय नहीं दूंगा। कल एमपीसी का एक बहुत इवेंट है। उसकी प्रतीक्षा करें और उसके नतीजे आने के बाद ही इंडेक्स पर कोई रणनीति बनानी चाहिए।
प्रशांत सावंत के शानदार ट्रेड्स जिसमें होगी जोरदार कमाई
Jubilant Food Oct Fut: खरीदें- 610 रुपये, लक्ष्य- 640 रुपये, स्टॉपलॉस- 590 रुपये
Canara Bank Oct Fut: खरीदें- 215 रुपये, लक्ष्य- 2300 रुपये, स्टॉपलॉस- 203 रुपये
Kotak Mahindra Bank Oct Fut: बेचें- 1775 रुपये, लक्ष्य- 1700 रुपये, स्टॉपलॉस- 1803 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः HDFC First Bank
प्रशांत सावंत ने कहा कि आज उन्होंने बैंकिंग सेक्टर से कॉल ऑप्शन चुना है। कॉल ऑप्शन बताने के लिए उन्होंने एचडीएफसी फर्स्ट बैंक का स्टॉक चुना। प्रशांत ने कहा कि इसकी अक्टूबर सीरीज के एक्सपायरी की 50 के स्ट्राइक वाली कॉल 1.35 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 0.55 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2.4 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )