Get App

इन दो स्टॉक्स में शॉर्ट करने से बनेगा तगड़ा पैसा, Dealing Rooms में हुई जोरदार बिकवाली

यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा चर्चा आरबीआई द्वारा कल घोषित होने वाली पॉलिसी की हुई क्योंकि ग्लोबल और भारतीय इक्विटी बाजार अब सेंट्रल बैंकों के मूव को ट्रैक करते नजर आ रहे हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 10:52 PM
इन दो स्टॉक्स में शॉर्ट करने से बनेगा तगड़ा पैसा, Dealing Rooms में हुई जोरदार बिकवाली
जानिए आज डीलिंग रूम में एक्सपर्ट ने किस शेयर पर भरोसा जताया है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा आज डीलिंग रूम्स में सबसे ज्यादा चर्चा कल घोषित होने वाली आरबीआई पॉलसी के बारे में रही। कल आने वाली पॉलिसी के चलते डीलिंग रूम्स बाजार पर सतर्क रवैया अपनाते हुए नजर आये। इसके पीछे कारण ये है कि ग्लोबल और भारतीय इक्विटी बाजार अब सेंट्रल बैंकों के मूव को ट्रैक करते नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें