Get App

Shri Ahimsa Naturals IPO Listing: 119 का शेयर ₹140 पर लिस्ट, आईपीओ को भी मिली थी ताबड़तोड़ बोली

Shri Ahimsa Naturals IPO Listing: श्री अहिंसा नेचुरल्स कैफीन एनहाइड्रस, ग्रीन कॉफी बीन एक्स्ट्रैक्ट्स और क्रूड कैफीन बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने हेल्थ बेनेफिट्स के चलते फूड एंड बेवरेज, न्यूट्रास्यूटिकल्स, कॉस्मेटिक्स और फार्मा इंडस्ट्रीज में होता है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 3:58 PM
Shri Ahimsa Naturals IPO Listing: 119 का शेयर ₹140 पर लिस्ट, आईपीओ को भी मिली थी ताबड़तोड़ बोली
Shri Ahimsa Naturals IPO Listing: श्री अहिंसा नेचुरल्स का ₹73.81 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है। (Photo- Shri Ahimsa Naturals)

Shri Ahimsa Naturals IPO Listing: श्री अहिंसा नेचुरल्स के शेयरों की आज NSE SME पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 62 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 119 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 140.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 17.65 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Shri Ahimsa Naturals Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 147.00 रुपये (Shri Ahimsa Naturals Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 23.53 फीसदी मुनाफे में हैं।

Shri Ahimsa Naturals IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

श्री अहिंसा नेचुरल्स का ₹73.81 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 62.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 21.23 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 182.82 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 35 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 50.02 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 19,99,200 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 35 करोड़ रुपये सब्सिडरी श्री अहिंसा हेल्थकेयर की जयपुर के सवर्डा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Shri Ahimsa Naturals के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें