Share Market News: बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड कायम नजर आ रहा है। निफ्टी 17 हजार 50 के लेवल के ऊपर टिकने में कामयाब होता दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी रौनक नजर आ रही है। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी देखने को मिली। निफ्टी 17100 के करीब पहुंचा। RIL, ICICI BANK, L&T और बजाज फाइनेंस ने बाजार में जोश भरा। जबकि बैंक निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की तेजी दिखाई है। इस दौरान मिडकैप इंडेक्स 100 अंकों से ज्यादा ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया। वहीं आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में प्रभुदास लीलाधर की शिल्पा राउत ने चैनल से बात की। उन्होंने इस दौरान शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके अलावा एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
