Get App

Shriram Finance का शेयर देख सकता है 31% तक तेजी, MUFG संग डील के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट

Shriram Finance Share Price: ICICI सिक्योरिटीज ने श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक के लिए सबसे ज्यादा ₹1225 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है। जेफरीज ने टारगेट बढ़ाकर ₹1080 प्रति शेयर कर दिया है। CLSA ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग बरकरार रखी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:22 PM
Shriram Finance का शेयर देख सकता है 31% तक तेजी, MUFG संग डील के बाद ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट
टारगेट प्राइस बढ़ने से श्रीराम फाइनेंस के शेयर में तेजी है।

NBFC श्रीराम फाइनेंस के शेयर को ट्रैक करने वाले लगभग सभी एनालिस्ट्स ने प्राइस टारगेट बढ़ा दिया है। जापान की MUFG के साथ 4.4 अरब डॉलर की डील होने के बाद ब्रोकरेज शेयर को लेकर बुलिश हैं। यह डील भारतीय फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी डील बन गई है। 38 एनालिस्ट्स श्रीराम फाइनेंस को कवर कर रहे हैं। इनमें से 34 ने "बाय", 3 ने "होल्ड" और एक ने "सेल" रेटिंग दी है।

टारगेट प्राइस बढ़ने से श्रीराम फाइनेंस के शेयर में तेजी है। BSE पर शेयर 22 दिसंबर को सुबह बढ़त के साथ 919 रुपये पर खुला। इसके बाद पिछले बंद भाव से 5.3 प्रतिशत तक उछलकर 949.90 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 935.10 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.76 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।

मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप (MUFG), श्रीराम फाइनेंस में 20% हिस्सेदारी खरीदेगी। बदले में 3,96,17,98,28,781.15 रुपये का निवेश करेगी। यह फंड MUFG की कंसोलिडेटेड सब्सिडियरी MUFG Bank से मिलेगा। MUFG, श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड में दो डायरेक्टर भी नॉमिनेट करेगी। ट्रांजेक्शन पूरा होने पर श्रीराम फाइनेंस, MUFG और MUFG Bank दोनों की इक्विटी मेथड एफिलिएट बन जाएगी। डील के तहत श्रीराम फाइनेंस प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए MUFG Bank को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 47,11,21,055 शेयर जारी करेगी। ये शेयर 840.93 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किए जाएंगे।

ICICI सिक्योरिटीज ने दिया सबसे ज्यादा टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें