80 रुपये का मूव दिखा सकता है ये स्टॉक, डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई खरीदारी

SIEMENS पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि आज सीमेंस के शेयर में खरीदारी नजर आई। डीलर्स का कहना है कि आज डोमेस्टिक फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स का मानना है कि ये शेयर 50-80 रुपये तक चल सकता है। डीलर्स ने इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की राय दी है

अपडेटेड May 03, 2023 पर 11:02 PM
BEL पर दूसरे स्टॉक के रूप में दांव लगाने की सलाह देते हुए डीलर्स इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रेल शेयरों की रफ्तार नहीं थम रही है। रेलटेल, IRFC, RVNL में 6 से 10 परसेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। RVNL साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं अदाणी ग्रुप शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। अदाणी एंटप्राइजेज 5 परसेंट नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। जबकि अंबुजा सीमेंट, अदाणी पो्र्ट, अदाणी पावर, विल्मर भी 5 परसेंट तक टूट गये। दूसरी तरफ मण्णपुरम फाइनेंस के शेयर में भारी बिकवाली नजर आई। शेयर 12% से ज्यादा टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना। वहीं आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता की पड़ताल में पता चला कि सीमेंस और बीईएल के स्टॉक्स में आज जोरदार खरीदारी नजर आई।

    SIEMENS

    यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज सीमेंस के शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स के मुताबिक आज डोमेस्टिक फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी हुई है। डीलर्स को लगता है कि ये शेयर 50-80 रुपये तक चल सकता है। डीलर्स की शेयर में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है।

    LIC Housing Finance का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल


    BEL

    दूसरे स्टॉक के बारे में यतिन ने कहा कि आज डीलर्स ने बीईएल में दूसरे स्टॉक के रूप में दांव लगाया है। डीलर्स की शेयर में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 110-112 के स्तर तक जा सकता है। HNIs ने शेयर में मई सीरीज में खरीदारी की है।

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।