Sigachi Industries के शेयरों में लगा अपर सर्किट, लिस्टिंग के दिन शेयरों में 270% की तेजी आई

Sigachi Industries,Sigachi Industries IPO,Sigachi Industries price,Sigachi Industries share price,Sigachi Industries price nse,Sigachi Industries Price bse,Sigachi Industries news

अपडेटेड Nov 15, 2021 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sigachi stocks hits 5% upper circuit

Sigachi Industries Stock Price: माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाने वाली कंपनी Sigachi Industries के शेयर 15 नवंबर को बाजार में दमदार एंट्री की है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनालिस्ट्स के अनुमानों और ग्रे मार्केट प्रीमियम से बेहतर रही। Sigachi Industries के शेयर BSE पर सुबह 252.8% प्रीमियम के साथ BSE पर 575 रुपए पर लिस्ट हुए। कंपनी का इश्यू प्राइस 163 रुपए था। इस हिसाब से यह शेयर बाजार के इतिहास की अब तक की सबसे मजबूत लिस्टिंग रही।

ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट्स ने लॉन्ग टर्म के लिए Sigachi Industries के शेयरों में निवेश की सलाह दी थी। यह कंपनी सेलुलोज बेस्ड प्रोडक्ट बनाने की दिग्गज कंपनी है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने निवेशकों को कुछ हिस्सा प्रॉफिट बुक करने की भी सलाह दी है और बाकी शेयरों को लॉन्ग टर्म में रखने का सुझाव है।

शेयर बाजार में Sigachi Industries के शेयरों की डिमांड काफी ज्यादा है। कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के दिन ही 5% का अपर सर्किट लग चुका है। कंपनी का इश्यू प्राइस 163 रुपए था और अभी कंपनी के शेयर 603.75 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।


Tradingo के फाउंडर पार्थ न्याति ने कहा, "Sigachi Industries के शेयरों में करीब 250% की तेजी आई है। कंपनी डायवर्सिफाइड इंडस्ट्रियल वर्टिकल्स में काम करती है और माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज बनाने वाली दिग्गज कंपनी है।"

उन्होंने कहा कि Sigachi Industries के IPO की वैल्यू फिस्कल ईयर 2021 के लिए 16 P/E रही। लॉन्ग टर्म में अगर माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज की डिमांड बनी रहती है तो कंपनी का प्रॉफिट और बढे़गा। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 480 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ शेयर होल्ड करने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।