Get App

फार्मा कंपनी के शेयर 7% टूटे, दो साल के निचले स्तर पर आया भाव, इसलिए रिमांड पर भेजे गए कंपनी के CEO

Sigachi Shares: सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार 29 दिसंबर को करीब 5.5 फीसदी तक की तेजी गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अमित राज सिन्हा को कंपनी के एक प्लांट में लगी आग की घटना से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में रिमांड पर लिया गया है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 2:57 PM
फार्मा कंपनी के शेयर 7% टूटे, दो साल के निचले स्तर पर आया भाव, इसलिए रिमांड पर भेजे गए कंपनी के CEO
Sigachi Shares: 30 जून के बाद से अब तक सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 42 प्रतिशत टूट चुके हैं

Sigachi Shares: सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार 29 दिसंबर को करीब 7 फीसदी तक गिरकर अपने नए 52-वीक लो पर आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अमित राज सिन्हा को कंपनी के एक प्लांट में लगी आग की घटना से जुड़ी चल रही जांच के सिलसिले में रिमांड पर लिया गया है। सिगाची इंडस्ट्रीज की हैदराबाद स्थित प्लांट में बीते 30 जून को भीषण आग लग गई थी।

शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में सिगाची इंडस्ट्रीज ने बताया कि कंपनी ने अपने कारोबार की निरंतरता और रोजमर्रा की गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। कंपनी ने साफ किया कि चूंकि अमित राज सिन्हा जूडिशियल रिमांड पर हैं, इसलिए अब डिप्टी ग्रुप CEO लिजो स्टीफन चाको कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जून में हुआ था भीषण हादसा

बीते 30 जून को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में जोरदार विस्फोट और आग लगने की घटना हुई थी। इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके अलावा, विस्फोट के बाद आठ लोगों के लापता होने की भी सूचना मिली थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें