ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे, एशिया की मजबूत शुरुआत, SGX NIFTY में भी 70 अंकों की तेजी

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 42.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है.

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 9:06 AM
Story continues below Advertisement
ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।

ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में 70 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। ओमिक्रॉन के कम घातक होने की खबरों के बीच कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार रिकवरी दिखी। DOW 560 POINTS चढ़कर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ करीब 2.5 फीसदी उछला है।

विदेशी बाजार से संकेत

ओमिक्रॉन चिंता के बावजूद अमेरिकी बाजार में रौनक लौटी है। 3 दिन की गिरावट के बाद कल US मार्केट में तेजी आई है। Dow में कल 560 अंक की तेजी देखने को मिल रही है और यह 35500 के पास पहुंचा है। टेक शेयरों में खरीदारी से Nasdaq करीब 2.5% उछला है। स्मॉलकैप इंडेक्स Rusell 2000 भी 3% चढ़ा है। एयरलाइन, क्रूज और एंटरटेनमेंट शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस बीच ब्रेंट की कीमत 74 डॉलर के करीब पहुंच गई है। नैचुरल गैस की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है। 10 साल की US बॉन्ड यील्ड 1.46% पर है।


SEBI ने डिश टीवी के प्रोमोटर के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग का केस वापस लिया

वहीं खबर है कि Pfizer और Merck की कोरोना दवा को जल्द मंजूरी संभव है। दवा को US FDA की मंजूरी मिल सकती है । इधर Joe Biden का कहना है कि ओमीक्रॉन का संक्रमण ज्यादा, लेकिन खतरा कम है। ओमिक्रोन के मामले यूरोप और US में तेजी से फैल रहे हैं। मामले बढ़ने से US, यूरोप में नई प्रतिबंध संभव है। न्यूयॉर्क के स्कूल परीक्षाएं रद्द की गई हैं। वहीं शिकागो में रेस्टोरेंट में वैक्सीन प्रूफ देना जरूरी है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 42.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 28,547.07 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी चढ़कर 17,837.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 23,147.48 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.20 फीसदी पर कारोबार कर रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,629.20 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।