SGX Nifty की चाल से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार आज हरे निशान में खुलेंगे। SGX Nifty 23 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। कल के कारोबार की बात करें तो Sensex 378 अकों की तेजी लेकर 60664 को स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 150 अंकों की तेजी के साथ 17872 के स्तर पर बंद हुआ था। आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो कमाई की रणनीति, आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय।
