ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर, एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव, कल गिरावट पर बंद हुए अमेरिकी बाजार

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है ।

अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 8:09 AM
Story continues below Advertisement
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 74.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है।

Global Market Today:   ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है । कल अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दर्ज हुई। DOW 330 POINT गिरकर बंद हुआ था। NASDAQ शिखर से 11% से ज्यादा फिसल चुका है।

विदेशी बाजार से संकेत

कल के कारोबार में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद थे। Dow 340 और Nasdaq 166 अंक फिसला था। वहीं S&P में 44 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट से ज्यादा बढ़ोतरी संभव है। नतीजों के बाद Bank of America और Morgan Stanley के शेयर चढ़े। इस बीच ब्रेंट का भाव 88 डॉलर के करीब बरकरार है। सोना 1840 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा महंगाई को रोकना फेड का काम है।


Sensex-Nifty लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुए बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 74.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 27,600.48 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार -0.29 फीसदी गिरकर 18,175.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 24,483.68 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.13 फीसदी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 3,566.77 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।