Get App

Silver Prices: जनवरी में अब तक 60% बढ़ी चांदी, ऑल-टाइम हाई के करीब कीमतें, ये हैं बड़े कारण

Silver Prices: ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता के बीच चांदी की कीमतें बुधवार 28 जनवरी को अपने ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट सिल्वर का भाव 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 113.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सोमवार, 26 जनवरी को चांदी ने 117.69 डॉलर प्रति औंस का अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया था

Vikrant singhअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 1:47 PM
Silver Prices: जनवरी में अब तक 60% बढ़ी चांदी, ऑल-टाइम हाई के करीब कीमतें, ये हैं बड़े कारण
Silver Prices: घरेलू बाजारों में चांदी की कीमतें अभी भी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर बनी हुई हैं

Silver Prices: ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता के बीच चांदी की कीमतें बुधवार 28 जनवरी को अपने ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब बनी रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, स्पॉट सिल्वर का भाव 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 113.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले सोमवार, 26 जनवरी को चांदी ने 117.69 डॉलर प्रति औंस का अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया था। साल 2026 की शुरुआत से अब तक चांदी की कीमतों में करीब 60 फीसदी की भारी उछाल आ चुकी है। यह अधिकतर कमोडिटी से बेहतर प्रदर्शन है। इस तेज उछाल ने निवेशकों की दिलचस्पी कीमती धातुओं में लगातार बनाए रखा है।

बेहद तेज रही रफ्तार

चांदी की रैली की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी रफ्तार रही है। चांदी का भाव 80 डॉलर प्रति औंस से 90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने में सिर्फ 15 दिन लगे। वहीं 90 डॉलर से 100 डॉलर प्रति औंस का स्तर इसने महज 10 दिनों में छू लिया। वहीं 100 डॉलर से 110 डॉलर प्रति औंस का दायरा तो इसने एक ही ट्रेडिंग सेशन में पार कर लिया था।

तेजी के पीछे क्या हैं कारण

चांदी की कीमतों में तेज उछाल के पीछे मार्केट एक्सपर्ट्स कई वजहें बता रहे हैं। इसमें सुरक्षित निवेश की मांग, ग्लोबल ट्रेड और टैरिफ को लेकर अनिश्चचतता और सोने की कीमतों में तेजी से मिला सपोर्ट शामिल हैं। चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट आमिर मकड़ा के मुताबिक, भू-राजनीतिक जोखिम और टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के चलते निवेशकों ने चांदी में आक्रामक खरीदारी की, जिससे कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें