SME कंपनी सिम्का एडवर्टाइजिंग की 15 मई को शेयर बाजार में लिस्टिंग निराशाजनक रही। NSE SME पर शेयर लगभग 15 प्रतिशत गिरावट के साथ 156 रुपये पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस 183 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत चढ़ा और 163.80 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी का 58.04 करोड़ रुपये का IPO 8 मई को खुला था और 11 मई को बंद हुआ। यह 80.88 गुना भरा था। पब्लिक इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 101.08 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 81.54 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 70.90 गुना सब्सक्राइब हुआ।
