प्राइवेट सेक्टर की मौसम का हाल बताने वाली कंपनी Skymet ने सोमवार को कहा है कि भारत में 75 फीसदी से ज्यादा बरसात लाने वाला और जून से सितंबर अवधि में सक्रिय रहने वाला दक्षिण -पश्चिम मानसून इस बार भी सामान्य रह सकता है। स्काइमेट ने 2022 के लिए अपना शुरुआती मानसून अनुमान जारी करते हुए कहा है कि उम्मीद है कि अगामी मानसून "नॉर्मल" रहेगा।
