Skyways Air Services Share Price: Q1 में मुनाफा 190% बढ़ा, शेयर में दिखी 14% की तूफानी तेजी

Skyways Air Services Share Price: SASL लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कई तरह की सेवाएं देती है, जैसे कि एयर और ओशन फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रकिंग, कस्टम्स ब्रोकिंग, वेयरहाउसिंग, टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक्सप्रेस कार्गो और पार्सल डिलीवरी, और अन्य वैल्यू-एडेड सेवाएं

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 1:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Skyways Air Services 1 सितंबर 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रोवाइडर स्काईवेज एयर सर्विसेज के शेयरहोल्डर्स के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद शानदार रहा। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 14.6 प्रतिशत तक उछलकर 135.20 के हाई तक गई। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। साथ ही डिविडेंड की घोषणा की थी। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 190 प्रतिशत बढ़कर 19.7 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 6.78 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 93 प्रतिशत बढ़कर 1,216.6 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में रेवेन्यू 630 करोड़ रुपये था।

स्काईवेज एयर सर्विसेज 1 सितंबर 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 582.80 करोड़ रुपये का था। कंपनी एक जानी-मानी लॉजिस्टिक्स और फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी है। एक फ्रेट फॉरवर्डिंग कंपनी लॉजिस्टिक्स मैनेजर की तरह काम करती है। ऐसी कंपनी आमतौर पर खुद माल को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जाती, बल्कि ग्राहक की ओर से माल ढोने की जगह (शिपमेंट स्पेस) बुक करती है, सीमा शुल्क की प्रक्रिया संभालती है और अलग-अलग परिवहन कंपनियों के जरिए माल को हवाई, समुद्री, सड़क या रेल मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था करती है।

SASL लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कई तरह की सेवाएं देती है, जैसे कि एयर और ओशन फ्रेट फॉरवर्डिंग, ट्रकिंग, कस्टम्स ब्रोकिंग, वेयरहाउसिंग, टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक्सप्रेस कार्गो और पार्सल डिलीवरी, और अन्य वैल्यू-एडेड सेवाएं। कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति और ग्लोबल कनेक्टिविटी है।


कितने डिविडेंड का ऐलान

स्काईवेज एयर सर्विसेज वित्त वर्ष 2026-27 के​ लिए 25 पैसे प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 9 अक्टूबर है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

IndiGo Share Price: एयरलाइन ने टिकट प्राइस के साथ इन सर्विसेज पर बढ़ाया चार्ज; शेयर 2% तक उछला

कंपनी की वित्तीय सेहत

SASL का वित्त वर्ष 2025-26 में रेवेन्यू 25 प्रतिशत बढ़कर ₹2,839.67 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹63.52 करोड़ रहा। एक साल पहले रेवेन्यू ₹2,270.99 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹48.14 करोड़ रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी पर ₹624 करोड़ की उधारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।