IndiGo Share Price: एयरलाइन ने टिकट प्राइस के साथ इन सर्विसेज पर बढ़ाया चार्ज; शेयर 2% तक उछला

IndiGo Share Price: अप्रूव्ड लिमिट से ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया रेट अब ₹800 प्रति अतिरिक्त किलोग्राम है। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में शिशु यात्रा के मामले में चार्ज बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 12:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IndiGo में फास्ट-फॉरवर्ड सर्विसेज चार्ज अब 500 रुपये की बजाय 650 रुपये और ट्रैवल सर्टिफिकेट रेट 300 रुपये है।

बजट एयरलाइन इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में 18 सितंबर को दिन में पिछले बंद भाव से 2 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 4958.80 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.91 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इंडिगो ने एक्स्ट्रा सामान, छोटे बच्चों के टिकट, अकेले यात्रा करने वाले बच्चों के लिए यात्रा की व्यवस्था और एयरलाइन की 'फास्ट फॉरवर्ड' प्रायोरिटी सर्विस के लिए चार्जेस में बदलाव किया है।

अप्रूव्ड लिमिट से ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया रेट अब ₹800 प्रति अतिरिक्त किलोग्राम है, जबकि पहले यह चार्ज ₹700 प्रति किलोग्राम था। इंडिगो ने घरेलू उड़ानों (Domestic Flights) में शिशु यात्रा के मामले में चार्ज बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है, जो पहले 2,200 रुपये था। इंटरनेशनल रूट्स पर चार्ज का अमाउंट अलग-अलग है। 3 दिन से अधिक और 2 साल से कम उम्र के बच्चों को शिशु (Infant) की श्रेणी में रखा जाता है।

इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, अकेले यात्रा करने वाले नाबालिगों के लिए घरेलू उड़ानों के मामले में चार्ज अब 5,999 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मामले में 12,999 रुपये है। इसके अलावा फास्ट-फॉरवर्ड सर्विसेज चार्ज अब 500 रुपये की बजाय 650 रुपये और ट्रैवल सर्टिफिकेट रेट 300 रुपये है। फास्ट फॉरवर्ड सुविधा, प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग उपलब्ध कराती है।


Indigo का शेयर 6 महीनों में 13 प्रतिशत मजबूत

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 41.57 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 13 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 5,958.75 रुपये और एडजस्टेड लो 3,894.80 रुपये है।

टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग से ग्रुप की किस कंपनी को होगा सबसे ज्यादा फायदा? एक्सपर्ट ने दिया सवाल का जवाब

कंपनी की वित्तीय सेहत

इंटरग्लोब एविएशन को अप्रैल-जून 2026 तिमाही में 238 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले कंपनी 2,176.3 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। कुल इनकम बढ़कर 25,614.1 करोड़ रुपये रही, जो जून 2025 तिमाही में 21,542.6 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।