Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक को इन 5 सेक्टरों में दिख रहे कमाई के शानदार मौके, बताई ये वजह

Daily Voice : सेजवन के समित वर्तक के मुताबिक फाइनेंशियल शयरों के भाव अब अच्छे स्तरों पर आ गए हैं। दिग्गज फाइनेंशियल कंपनियां कई वर्षों के अपने सबसे निचले 'प्राइस-टू-बुक मल्टीपल' पर मिल रही हैं। इनमें निवेश करने वालों को अगले दो-तीन सालों में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। अगर सरकार भी बाजार का सेंटिमेंट सुधारने में मदद करती है तो कंपनियों की कमाई उम्मीद से कहीं बेहतर हो सकती है

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Daily Voice : समित वर्तक ने कहा कि बाजार में गिरावट का इस्तेमाल ऐसी कंपनियों को उचित वैल्यूएशन पर जोड़ने के लिए करें जिनकी कमाई में 20 प्रतिशत से ज़्यादा की ग्रोथ हो रही हो

Daily Voice : सेजवन इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (SageOne Investment Managers) के संस्थापक और सीआईओ, समित वर्तक ने ऐसे पांच सेक्टरों की पहचान की है, जिनमें ग्रोथ और आकर्षक वैल्यूएशन का बेहतरीन मेल देखने को मिल रहा है। इनमें आयात पर निर्भरता घटाने वाले, निर्यात बढ़ाने वाले और मजबूत अर्निंग मोमेंटम वाले डोमेस्टिक साइक्लिकल सेक्टर शामिल हैं। मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इनके अलावा, स्मॉल-कैप सेगमेंट में एक्सपोर्ट फोकस्ड डिफेंस कंपनियों और कुछ चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक भी ग्रोथ और वैल्यूएशन का एक आकर्षक मिश्रण पेश करते हैं। उनके मुताबिक फाइनेंशियल स्टॉक अभी आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं और बड़ी फाइनेंशियल कंपनियां कई सालों के अपने सबसे निचले 'प्राइस-टू-बुक मल्टीपल'पर उपलब्ध हैं।

हालांकि,बाजार के कुछ हिस्सों में अभी भी काफी ओवरवैल्यूएशन देखने को मिल रहा है। लार्ज-कैप और मिड-कैप सेगमेंट में डिफेंस,पावर इक्विपमेंट और पावर एंसिलरी सेक्टर के कई शेयर अपनी अर्निंग के 80-90 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इनकी अर्निंग ग्रोथ रेट केवल 20-25 प्रतिशत ही है।

बाजार में तेजी की संभावना कायम, शॉर्ट टर्म में उठा-पटक संभव


बाजार की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि बाजार की शॉर्ट टर्म चाल का अनुमान लगाना असंभव है। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि बाजार अपने निचले स्तरों पर आ गया है। लेकिन बाजार के सेंटीमेंट और फंडामेंटल्स को अलग-अलग करके देखने की जरूरत है। पिछले दो सालों में जो भी परेशानी दिखी वह मुख्य रूप से बाजार के सेंटीमेंट से जुड़ी थी। युद्ध, तेल की ऊंची कीमतें, अमेरिकी टैरिफ,रुपये की कमजोरी, FII की बिकवाली और इसके अलावा लीवरेज्ड पोजीशन (उधार लेकर बनाई गई पोजीशन) से हुई मजबूरन बिकवाली बाजार की परेशानी की वजह रहीं। लेकिन जमीनी हकीकत,बाजार के टिकर से कहीं बेहतर है।

कॉर्पोरेट अर्निंग में कभी कोई गिरावट नहीं आई है। 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मार्केट कैप वाली जिन कंपनियों ने अपने नतीजे जारी किए हैं,उनमें सितंबर तिमाही के दौरान एवरेज अर्निंग और कुल ग्रोथ लगभग 26 प्रतिशत रही। जून तिमाही का हाल भी कुछ ऐसा ही था। इन तिमाहियों में युद्ध और इनपुट-कॉस्ट में बढ़ोतरी का असर देखने को मिला, फिर भी ज्यादातर कंपनियों ने बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल दिया। कई कंपनियों के मार्जिन और कुल मुनाफे अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।

इस समय मार्केट एक दबे हुए स्प्रिंग की तरह है। हर तिमाही में अच्छी कमाई और कीमतें एक जैसी न रहने पर यह और दब जाता है और जब सेंटिमेंट ठीक होता है तो यह वापस उछल जाता है। हमें यही देखने को मिल सकता है। सेंटिमेंट सुधने में थोड़ी देरी हो सकती है,लेकिन ऐसा होगा जरूर। बाजार में उतार-चढ़ाव तो रहेगा ही और इस दौरान अचानक बड़ी गिरावट भी आ जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। लेकिन जब तक कंपनियों की अर्निंग मजबूत रहेगी बाजार में तेजी की मजबूत संभावना बनी रहेगी।

अक्टूबर के निचले स्तरों से 17 प्रतिशत की तेजी के बावजूद, क्या बाजार का वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक लग रहा है? इसके जवाब में समित वर्तक ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां दांव लगा रहे हैं। यह एक'बॉटम-अप'मार्केट है न कि'इंडेक्स'मार्केट।

स्मॉल-कैप शेयरों के भाव काफी नीचे आ गए हैं जबकि उनकी कमाई लगातार बढ़ती रही है। स्मॉल-कैप का 'प्राइस-टू-बुक रेशियो' अपने पिछले पांच सालों के दायरे के 25 प्रतिशत से भी नीचे गिर गया है। ऐसी स्थिति हमें पहले केवल कोविड के दौरान आई भारी गिरावट में ही देखने को मिली थी। जनवरी में मारा अपना स्मॉल और माइक्रो-कैप पोर्टफोलियो 'फॉरवर्ड अर्निंग्स' के 15 गुना से भी कम पर ट्रेड कर रहा था। यह पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तरों में से एक है। जबकि मुनाफे में 35 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की उम्मीद है। 14 प्रतिशत का उछाल उस तरह के डी-रेटिंग की भरपाई नहीं करता।

लार्ज कैप में कई ऐसे सेक्टर हैं जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इनमें से एक है फाइनेंशियल सेक्टर। बड़े करेक्शन के बाद अब यह आकर्षक वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। बड़ी फाइनेंशियल कंपनियों का 'प्राइस-टू-बुक'रेशियो कई सालों के निचले स्तर पर है।

लेकिन बाजार के कुछ हिस्से अभी भी बहुत महंगे हैं। लार्ज और मिडकैप सेगमेंट में डिफेंस,पावर-इक्विपमेंट और पावर एंसिलरी सेक्टर के कई शेयर 20–25 प्रतिशत की ग्रोथ के लिए अपनी कमाई (earnings) के 80–90 गुना पर ट्रेड कर रहे हैं। सिर्फ सही थीम चुनना काफी नहीं है। आपको उसके भीतर सही वैल्यूएशन भी चुनना होगा।

अगले दो से तीन सालों में धैर्य रखने वाले निवेशकों के पक्ष में बेहतर संभावनाएं हैं। तीन से पांच सालों की अवधि में रिटर्न का सबसे बड़ा फैक्टर कमाई में होने वाली बढ़त (अर्निंग्स ग्रोथ) होती है। भारत में कई अगल-अलग सेक्टरों अच्छी अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है।

सबसे बेहतरीन रिटर्न आमतौर पर मुश्किल दौर में ही मिलते हैं। कई निवेशक बाजार में 5–10 प्रतिशत की और गिरावट का इंतजार करते रह जाते हैं और इस चक्कर में वे एक बहुत बड़े उछाल (रिकवरी) का मौका चूक जाते हैं। बाजार में कमजोरी का दौर अक्सर अच्छी कंपनियों में निवेश करने का सबसे सही समय होता है।

लेकिन'डिप्स'के बजाय अच्छे बिज़नेस पर फोकस करें। बाज़ार में गिरावट का इस्तेमाल ऐसी कंपनियों को उचित वैल्यूएशन पर जोड़ने के लिए करें जिनकी कमाई में 20 प्रतिशत से ज़्यादा की ग्रोथ हो रही हो, न कि महंगी थीम वाले शेयरों में और निवेश करके अपनी एवरेज कॉस्ट कम करने के लिए। जब ​​किसी बहुत लोकप्रिय थीम का रुख बदलता है तो उसे खरीदने वाला कोई नहीं मिलता और ऐसे शेयर एक महीने में ही 30–40 प्रतिशत तक गिर सकते हैं।

एक अच्छी तरह से डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने के लिए,आपकी वरीयता के हिसाब से सेक्टरों का क्रम क्या है?

इससे जवाब में समित वर्तक ने कहा कि वे 'बॉटम-अप' अप्रोच अपनाते हैं, इसलिए उनका पोर्टफोलियो 'टॉप-डाउन' सेक्टर रैंकिंग के बजाय स्टॉक्स पर आधारित होता है। फिर भी अभी इन सेक्टरों में ग्रोथ और वैल्यूएशन का सबसे अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है-

1. आयात पर निर्भरता घटाने वाले सेक्टर: पिछले कुछ सालों में चीनी युआन और वियतनामी डोंग जैसी मुद्राओं के मुकाबले रुपया 20 प्रतिशत से अधिक गिर गया है। चीन जिन उत्पादों (जैसे MDF, प्लाईवुड और टाइल्स) को भारत में डंप करता था वे अब रुपये के लिहाज से काफी कम प्रतिस्पर्धी हो गए हैं, जिससे घरेलू निर्माण-सामग्री बनाने वाली कंपनियों को मदद मिलती है।

2. एक्सपोर्ट फोकस्ड मैन्यूफैक्चरिंग: टेक्सटाइस, स्पेशियलिटी केमिकल, CDMO और प्रिसिजन मशीनिंग।

3. स्मॉल-कैप कटेगरी की ऐसी डिफेंस कंपनियां जो निर्यात पर केंद्रित हैं, जो 15–20 गुना अर्निंग्स पर उपलब्ध हैं और जिनमें महंगी लार्ज-कैप व मिड-कैप कंपनियों की तुलना में अधिक ग्रोथ की उम्मीद है।

4.चुनिंदा फाइनेंशियल कंपनियां: ऐसी NBFCs जो 20 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ बनाए रख सकती हैं। बड़े बैंक भी 'प्राइस-टू-बुक' के लिहाज से आकर्षक हैं।

5.घरेलू सिक्लिकल शेयरों की कमाई में तेजी देखने को मिल रही है। इनमें ऑटोमोबाइल एंसिलरी कंपनियां, रियल एस्टेट और डिस्क्रिशनरी खर्च वाली कुछ कंपनियां शामिल हैं।

स्मॉल कैप में आपके पास चुनने के लिए लगभग एक हजार कंपनियां होती हैं, जिनमें ऐसे सेक्टर शामिल हैं जो लार्ज-कैप इंडेक्स में शायद ही देखने को मिलते हैं। इस तरह, आप अलग-अलग तरह के बिजनेस में निवेश करके एक अच्छी तरह से डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बना सकते हैं। वहीं, लार्ज कैप में लगभग 100 कंपनियां होती हैं, जिनमें से शायद 30–40 ही ग्रोथ के बुनियादी पैमानों पर खरी उतरती हैं।

 

Gift Nifty 100 अंक ऊपर,नैस्डैक 6.5% बढ़ा, एशियाई मार्केट में तेजी, आज इस कारण बंद है भारतीय बाजार

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।